Home > मध्य प्रदेश > शासन पावर कोल माइंस मैं मिनी मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

शासन पावर कोल माइंस मैं मिनी मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश। रिलायंस ग्रुप के संस्थापक के जन्मदिन पर कार्यक्रम सिंगरौली जिले में स्थापित रिलायंस ग्रुप के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के जन्मदिवस पर शासन पावर के कोल माइंस मुहेर व मुहेर अम्लोरी विस्तार परियोजना में फिटनेस इन और थेरपी फिटनेस ही हमारा उपचार के नाम से 5.27 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में लगभग 250 लोगों के साथ कोल माइंस के हेलीपैड ग्राउंड से परियोजना के डायरेक्टर उमेश महतो उनकी पत्नी मिनी महतो व प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्यों ने हरि झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया इस दौड़ में भाग लेने वाले समस्त लोगों का उत्साह देखने लायक रहा यह दौड़ हेलीपैड अस्थल से प्रारंभ होकर स्टोर डी.डी.यू. मेन गेट से TH04 से फिर वापस हेलीपैड अस्थल पर समापन हुआ इस कार्यक्रम में महिला मंडल के सदस्या अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दौड़ का समापन हुआ साथ ही है। आयोजक मंडल द्वारा विजेताओं को ट्राफी सर्टिफिकेट से नवाजा गया। श्रमिक श्रेणी वे दीपक राजपूत प्रमोद प्रजापति दिनेश कोल महिला मंडल में आशा द्विवेदी आयुषी प्रियदर्शनी दीपिका अन्नपूर्णा राय रेखा विजया भारती पुरुष 18 वर्ष के ऊपर में लालबाबू साकेत संजीव कुमार सिंह रवीश कुमार पुरुष 45 वर्ष से ऊपर जय कुमार पांडे जवाहर सिंह संजय कुमार सिंगर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेताओं को ट्राफी सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम पर उमेश महतो ने खेल एवं संस्कृति कार्यक्रम कमेटी और आयोजक मंडल को बधाई दी साथ ही साथ उन्होंने खेल कूद और दौड़ के माध्यम से एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने व करोना महामारी के बाद के समय को फिटनेस और उत्साह से हराने वाला उपक्रम बताया साथ ही रिलायंस समूह के संस्थापक तथा देश के महान उद्योगपति धीरूभाई अंबानी को उनके जन्मदिवस पर भूरी भूरी श्रद्धांजलि दी और श्रद्धा सुमन अर्पित की इस अवसर पर माइंस एजेंट मनोज सिंह माइंस मैनेजर ऋषि श्रीवास्तव ड्रेकलाइन एड संजीव सिन्हा मैकेनिकल हेड संजय सिंह सहित कई अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *