Home > मध्य प्रदेश > सपाक्स पार्टी का बड़े धूमधाम मनाया गया स्थापना दिवस

सपाक्स पार्टी का बड़े धूमधाम मनाया गया स्थापना दिवस

सिंगरौली मध्य प्रदेश। सपाक्स पार्टी का पूरे प्रदेश में जिला स्तर, तहसील स्तर व सभी शहरों में स्थापना दिवस बड़े पैमाने पर मनाया गया,इसी तरह से सिंगरौली मे भी सपाक्स ने सपाक्स पार्टी जिला कार्यालय हर्रई मे पूरे जोशोखरोश से स्थापना दिवस मनाया,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *डॉक्टर अश्वनी तिवारी* प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशिष्ट अतिथि आर.आर.तिवारी संरक्षक सपाक्स, विश्वभरण द्विवेदी प्रदेश सहसचिव,प्रवीण शुक्ला जिलाध्यक्ष सपाक्स पार्टी सिंगरौली की अगुवाई में आदित्य प्रताप सिंह संगठन मंत्री सपाक्स पार्टी के विशिष्ट योगदान में पार्टी के जन्मदिन का केक काटकर मनाया गया वहीं सभी अतिथियों ने अपने अपने उदबोधन मे सपाक्स विचार धारा मे युवाओं को जुडऩे के लिए आग्रह भी किया।
*इनका कहना है:-*
सपाक्स पार्टी की विचारधारा निम्न वर्ग को आगे बढ़ाना , आरक्षण एक बार ही मिले आर्थिक आधार पर मिले, सपाक्स की लड़ाई सिर्फ विचारधारा की है हमारी लड़ाई हर गरीब से है हर वर्ग को आरक्षण का लाभ मिले।
*डॉक्टर अश्वनी तिवारी*
*प्रदेश कार्यसमिति सदस्य*

सपाक्स की विचारधारा है कि किसी वर्ग को बेवजह परेशान न किया जाय इसी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बिना जांच के एससी एसटी एक्ट न लगाया जाय लेकिन मोदी सरकार ठीक इसके उलट एक अध्यादेश लाकर हर तबके के ऊपर जबरन थोप दिया जिसका पूरे समाज पर गलत असर पड़ रहा है इसी वजह से सपाक्स का जन्म हुआ है सपाक्स हर तबके की पार्टी है हर मजलूम की पार्टी है

*विश्वभरण द्विवेदी प्रदेश सहसचिव*

सरकार की दमनकारी नितियों के कारण ही सपाक्स का जन्म हुआ और दमनकारी सरकारों को उखाड़ कर फेंक दिया था हमारी विचारधारा ने जो कि है माई के लाल जो आरक्षण खत्म कर सकता है तो हम हैं माई के लाल जो शिवराज सरकार को उखाड़ फेंका था आज हमारी सोच, हमारी विचारधारा सपाक्स की विचारधारा निम्न वर्ग को ऊपर उठाना है।
*प्रवीण शुक्ला*
*जिलाध्यक्ष सपाक्स पार्टी जिला सिंगरौली*

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से *डॉक्टर अश्वनी तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विश्वभरण द्विवेदी प्रदेश सहसचिव, आर.आर.तिवारी संरक्षक सपाक्स पार्टी ,प्रवीण शुक्ला जिलाध्यक्ष सपाक्स पार्टी सिंगरौली, आदित्य प्रताप सिंह संगठन मंत्री सपाक्स पार्टी सिंगरौली,रमाकांत शुक्ला, संतोष शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी सिंगरौली,प्रवीण शुक्ला उपाध्यक्ष सपाक्स पार्टी सिंगरौली,गायत्री शुक्ला महिला सहसचिव,वेदाचार्य पाठक संगठन मंत्री सपाक्स चितरंगी ब्लॉक,आशीष पांडेय, विनोद दूबे ,आशीष दुबे,कृष्णा शाह,उमेश कुमार शाह, मोहन गुप्ता* सहित
प्रदेश स्तर,जिला स्तर व तहसील स्तर के नेता भी शिरकत हुए। कार्यक्रम सपाक्स कार्यालय में मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *