Home > मध्य प्रदेश > 10 सूत्रीय मांग पूरी न होने पर आप पार्टी के लोग बैठे अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर

10 सूत्रीय मांग पूरी न होने पर आप पार्टी के लोग बैठे अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर

 जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश। नगर निगम छेत्र में विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल ,वरिष्ठ कार्यसमिति सदस्य अनिल द्विवेदी के मार्गदर्शन में आप पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश सोनी की अगुवाई में सुबह 10 बजे भारी जनसमर्थको के बीच नगर निगम मुख्य गेट के सामने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठे जो देर शाम तक बैठे ही रहे।बता दें कि आप पार्टी द्वारा बीते 4 सितंबर को मुख्यमंत्री के नाम नगर निगम आयुक्त को 10 सूत्रीय मांग पत्र सूची का ज्ञापन सौंपा था जिसमे वार्ड 1 से लेकर पूरे 45 वार्ड की मुख्य समस्याओं को रखा गया था जिसमे ठीक ढंग से सड़कों का निर्माण न होना,नालियां टूटी फूटी होना ,बिजली खम्भे हर जगह न होना,आवारा पशुओं की रोकथाम न होना,पीने का पानी,सीवर लाइन के नाम पर जगह जगह गढ़ों ,स्वच्छता अभियान के नाम पर लीपापोती,रेहड़ी पटरी वालों, राशन कार्ड,बृद्धा पेंशन आदि अन्य समस्याओं पर कोई कार्य नगर निगम द्वारा न किया गया जिसका ज्ञापन आप पदाधिकारी सौपे थे।इन्ही सब समस्याओं वावत आप पार्टी ने भूख हड़ताल किया जहां सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस हड़ताल की शुरुआत हुई।इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने जनहित समस्याओं पर अपने अपने विचार रख नगर निगम अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई।

 

*ननि में लगाएंगे ताला*
नगर निगम अधिकारी एवं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत सुलह ना होने पर आप कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से यह आवाज लगाया कि हम आने वाले दिनों में नगर निगम गेट पर ताला जड़ देंगे प्रशासन में कितनी ताकत है जो जनहित की समस्याओं को लेकर उतरी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोक सके जनता की सेवा करना और जनता के सभी प्रकार के समस्याओं का हल करना नगर निगम का यह कार्य है जो अपने कार्य से भाग रही है ऐसा आप पार्टी के लोगों ने आरोप जड़ा

*इनका कहना है*
आज पूरे 45 वार्ड की हालत खराब है हर जगह रोड की हालत किसी से छिपी नहीं है नालियां टूटी फूटी है राशन कार्ड आमजन के नही बन पा रहे कई चक्कर लगाने पड़ते है इनको नगर निगम के।

*प्रदेश उपाध्यक्ष आप*
*रानी अग्रवाल*

हमने विभिन्न समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय मांगपत्र का ज्ञापन 4 सितंबर को दिया था लेकिन ये ननि अधिकारी ऐ सी चेम्बर में आराम फरमाते है और पब्लिक बाहर परेशान होती है हम ऐसा नही होने देंगे।

*आप जिलाध्यक्ष सिंगरौली*
*राजेश सोनी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *