Home > मध्य प्रदेश > चिरायु जन कल्याण समिति के स्वयंसेवक जरूरतमंदों को बाँट रहे हैं राशन

चिरायु जन कल्याण समिति के स्वयंसेवक जरूरतमंदों को बाँट रहे हैं राशन

मध्यप्रदेश, सिंगरौली। कोरोना महामारी के कारण जिले में लॉकडाउन होने के पहले दिन से ही चिरायु जन कल्याण समिति के 40 स्वयंसेवक जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा एवं जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक राज कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार और संस्था के अध्यक्ष शशि देव पाण्डेय के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 31, 36, एवं 20 के हर गली-मोहल्ले जा कर रोको टोको अभियान के तहत; दो गज दुरी, मास्क है जरूरी के तर्ज पर लोगों को मास्क पहनने, दूरी बनाने, हाथ धोते रहने, लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए समझाइश दे रहे हैं। ग्रामीणों में वैक्सीन के प्रति डर को ख़त्म कर के वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर के वैक्सिनेशन सेंटर तक ले जा कर टीका लगवाने का कार्य भी वालंटियर्स कर रहे हैं। साथ ही, बार-बार मास्क को हाथ न लगाने सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं। जिन लोगों के घर लॉकडाउन के कारण राशन की दिक्कत आ रही है उन्हें राशन भी उपलब्ध करा रहे हैं। बाहर से आए हुए व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन करवाने में भी प्रशासन को सुचना दे कर मदद कर रहे हैं।

ये सब कार्य करते-करते स्वयंसेवकों ने दैनिक भत्ते पर कार्य करने या छोटे-छोटे व्यापारी जिनके आय का स्रोत लॉकडाउन के कारण बाधित हो गया है ऐसे जरूरतमंदों का सर्वे कर लिस्ट बनाया। और संस्था के द्वारा सभी जरूरत मंदों को राशन सामग्री बाँटा गया।

तेलगवां चेक पोस्ट पर प्रशासन के द्वारा नियुक्त शिक्षक वालंटियर्स, पटवारी, एवं पुलिसकर्मियों के साथ चिरायु के स्वयंसेवक संतोष पाण्डेय, आनंद शाह, उमेश पाण्डेय, दीन दयाल शाह एवं अशोक शाह और परसोना चेक पोस्ट पर ओम प्रकाश पाण्डेय हर दिन सेवा दे रहे हैं वार्डों में अमित पाण्डेय, किरण वर्मा, सुजय उपाध्याय, अमर उपाध्याय, विकाश पाण्डेय, संदीप शास्त्री, अशोक पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, उर्फ राजेश ज्ञानेंद्र तिवारी, अंकित पाण्डेय, सचिन उपाध्याय, पुष्पा सिंह, सुनीता सिंह, कमलेश सेन, शकीना अंसारी, संजय शाह आकाश पाण्डेय, बृजेश साकेत, राकेश गुप्ता, शकील खान, शिवा ठाकुर, मो. नाज़ एवं अन्य लगातार कई दिनों से सेवा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *