Home > मध्य प्रदेश > आम आदमी पार्टी का जन संवाद जारी

आम आदमी पार्टी का जन संवाद जारी

अवध की आवाज

जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड नं 01 से वार्ड नं 45 तक जनता के बीच जाकर जन संवाद का कार्यक्रम दिनांक 17 नवंबर, 2020 से प्रारंभ हो रहा है जो कि आगामी 15 दिन तक लगातार चलेगा। इसी क्रम में आज दिनांक 17 नवम्बर, 2020 को वार्ड नं 01 से आम आदमी पार्टी सिंगरौली जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जन संवाद की शुरुआत वार्ड नं 01 के पिडताली से हुई। वार्ड नं 01 के रहवासियों के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक की एवं जन समस्याओं को देखने के लिए वार्ड का भ्रमण किया। वार्ड नं 01 में भ्रमण के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता वार्ड नं 06 के चटका बस्ती, मुरली बस्ती, टीना शेड बस्ती एवं रांची बस्ती पहुंची। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता से जन समस्याओं से संवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजेश सोनी ने संवाद किया। जन संवाद कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सचिव संदीप शाह, पार्टी मुख्य संरक्षक अनिल द्विवेदी, महिला शक्ति जिला अध्यक्ष अनीता सिंह वैश्य, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो. सज्जाद (गुड्डू), युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अक्षय शाह, महिला शक्ति जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमारी शाह,  किरण वर्मा, जिला प्रवक्ता लवकेश पांडे, जिला संगठन मंत्री कुंबेश्वर जयसवाल, विधानसभा मीडिया प्रभारी अमित, अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पांडे एवं प्रमोद मिश्र,  ज्योति वर्मा, राज सिंह चौहान, अनिल शाह, सुमन कोल, बबुआ राम वैश्य, पार्टी कार्यालय प्रभारी बृजेश कुमार, वार्ड प्रभारी सुरेश कुमार प्रजापति, चित्रसेन शर्मा उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *