Home > स्थानीय समाचार > जोन 3 में अवर अभियंता विनोद शंकर सिंह व अधिशासी अभियंता दिवाकर त्रिपाठी के संरक्षण में हुआ अवैध निर्माण

जोन 3 में अवर अभियंता विनोद शंकर सिंह व अधिशासी अभियंता दिवाकर त्रिपाठी के संरक्षण में हुआ अवैध निर्माण

⊗लखनऊ। जोन 3 में ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर पार्किंग 5 व 7 के मध्य अवर अभियंता विनोद शंकर सिंह व अधिशासी अभियंता दिवाकर त्रिपाठी के संरक्षण में यह अवैध निर्माण हुआ है। गौरतलब बात तो यह है कि इतना बड़ा अवैध निर्माण हुआ पर न सुपरविजर, न अवर अभियंता और न ही अधिशासी अभियंता को कानोकान खबर नही हुई। जो एक हैरान करने वाली बात है कि उक्त अवैध निर्माण होते समय जोन 3 के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता व सुपरवाइजर क्या कर रहे थे ? उक्त अवैध निर्माण को अपने संरक्षण में करवाने वाले प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ अभी तक कोई दंडात्मक कारवाही नही की गई है। उपाध्यक्ष महोदय जब अवैध निर्माण कर्ता के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के साथ अवैध निर्माणों में संलिप्त व संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर नियोजन व नगर विकास की धरा 126 घ के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही भी होनी चाहिए जिससे अवैध निर्माण करने वालों पर व कराने वालों पर अंकुश लग सकेगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *