लखनऊ। शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी का गुरूवार की सुबह नया वीडियो जारी हुआ है। इसमें उन्होंने कहा है कि हिन्दू मुसलमान को लड़ाने का धंधा बंद किया जाए। राम मंदिर के मुद्दे पर कुछ मुल्ला लोग सियासत कर रहे हैं। वे अपनी राजनीति बंद कर दें। उन्हें बोर्ड के फैसले पंसद नहीं हैं तो अविश्वास प्रस्ताव लाएं अन्यथा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा कि मुस्लिम मुल्लाओं का आतंक अब मुस्लिम समुदाय में इतना बढ़ गया है कि अब वे हर मामले में दखल देने लगे हैं। चाहे ओवैसी हों या मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के नेता। वक्फ बोर्डों पर उनकी मन मर्जी से काम करने का दबाव हमेशा बनाया जाता रहा है। राम जन्म भूमि मामले में भी सुन्नी वक्फ बोर्ड पर दबाव बनाया जा रहा है। यह पूरी तौर सेे नाजायज है। दिखावे में मुस्लिम नेता दो गुटों में नजर आ रहे हैं। अगर उन्हें यह पसंद नहीं है तो वे पर्सनल ला बोर्ड के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव क्यों नहीं लाते। अगर नहीं लाते हैं तो वे इस्तीफा क्यों नहीं दे देते, उल्लेखनीय है कि वसीम रिजवी लम्बे समय से इस प्रकार के बयान से अपने आपको चर्चा में बनाए रखते हैं। आज फिर उनका जारी वीडियो चर्चा में आ गया है। मुस्लिम नेताओं ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है।