Home > स्थानीय समाचार > वृद्धाश्रम मे बुजुर्गो के साथ मनाई दीपावली की खुशी, अंग वस्त्र के साथ भेंट की मिट्टी की दियाली

वृद्धाश्रम मे बुजुर्गो के साथ मनाई दीपावली की खुशी, अंग वस्त्र के साथ भेंट की मिट्टी की दियाली

धीरेन्द्र मिश्रा

लखनऊ। आकाश वेलफेयर फाउण्डेशन के द्वारा दीपावली के अवसर पर बुजुर्गो के साथ मिलकर खुशिया बांटी। जिसमे फाउण्डेशन की टीम ने सदर लखनऊ के जीवन संध्या वृद्धाश्रम मे सभी बुजुर्गो के साथ नृत्य भी किया। इस पर संस्था की अध्यक्ष मधू तिवारी ने बताया की संस्था के द्वारा आज जीवन संध्या वृद्धाश्रम मे बुजुर्गो को अंगवस्त्र देने के साथ दीपावली की मिठाई, दियाली व उपयोगी सामान उपलब्ध कराया गया जिससे वह भी इस बड़े त्योहार को पूरे अपनत्व के साथ मना सके। संस्था के द्वारा कई वृद्धाश्रम मे इस तरह की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है कार्यक्रम मे रीता पाण्डेय, सावित्री आर्या, आरती वर्मा, सानिया मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *