Home > स्थानीय समाचार > विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने बांटे 400 डस्टबिन

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने बांटे 400 डस्टबिन

रैली, नुक्कड़ नाटक और हुआ पौधारोपण
लखनऊ । राजधानी में विश्व पर्यावरण दिवस सोमवार को लखनऊ नगर निगम द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कूड़े का घर के स्तर पर ही पृथक्कीकरण किया जाना था। ईकोग्रीन संस्था द्वारा जोन-8 में घर-घर से कूड़ा संग्रहित किया जा रहा है तथा जोन-8 क्षेत्र में इस कार्यक्रम में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत एक रैली से हुई जो राम मनोहर लोहिया हास्टल के निकट सभागार से प्रारम्भ होकर पकरी पर समाप्त हुई। रैली में कुल 20 ई-रिक्शा थे जिनपर किस प्रकार गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग नीले व हरे डस्टबिन में रखा जाना है, के सूचनात्मक बैनर व विज्ञापन लगे थे। रैली द्वारा पावर हाउस चौराहे पहुँचने पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। रैली की समाप्ति पर माननीय महापौर सुरेश चन्द्र अवस्थी द्वारा 400 लाभार्थियों को हरे और नीले रंग से डस्टबिन वितरित किए गए। साथ ही उनको बॉयो डिग्रेडिबिल वेस्ट बैग का वितरण भी किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के प्रतिनिधि एम.के. त्रिपाठी, मा. महापौर सुरेश चन्द्र अवस्थी के साथ-साथ हिन्द नगर वार्ड के पार्षद सौरभ सिंह, नगर आयुक्त उदयराज सिंह, अपर नगर आयुक्त पी.के. श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. पी.के. सिंह, पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, जोनल अधिकारी सूरज सिंह व संजय ममगई, नगर अभियंता सुरेश सिंह, सहायक अभियंता हरिराम, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दीपक गुप्ता, रूपेन्द्र भास्कर, वीरभद्र सिंह तथा ईको ग्रीन से नितेश त्रिपाठी उपस्थित रहे ।
उपरोक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त नगर निगम मुख्यालय पर सामाजिक शोध नेटवर्क संस्थान एवं सद्भावना समिति के द्वारा एक रिक्शा रैली आयोजित की गई। रैली में 25 रिक्शे व तीन वाहनों पर कूड़े के पृथक्कीकरण के बारे में समझाते हुए बैनर्स व पोस्टर लगाये गये थे। रैली में भाग लेने वाले व्यक्तियों द्वारा अन्य को कूड़े को सही प्रकार से अलग-अलग डिब्बो में रखने की बात समझायी जा रही थी। यह रैली नगर निगम मुख्यालय से होते हुए हजरतगंज चौराहे, जी.पी.ओ., विधानसभा से बापू भवन होते हुए नगर निगम मुख्यालय पर समाप्त हुई। नगर निगम मुख्यालय पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जिसके उपरांत लोगो ने कूड़े को सड़क पर न फेंकने और सही प्रकार से निस्तारित करने की शपथ भी ली।
उक्त कार्यक्रम पश्चात ईकोग्रीन द्वारा एक प्रस्तुतीकरण किया गया और भारत सरकार के प्रतिनिधि एम.के. त्रिपाठी को भूमिगत बिन्स और एफ.सी.टी.एस. का भी भ्रमण/निरीक्षण कराया गया।
कार्यक्रम का समापन मेट्रो द्वारा दिये गये पौधों के रोपण के साथ हुई। इस कार्यक्रम को नंदिनी कृष्णा, सोशल एंड कम्युनिटी डेवेलपमेंट स्पेशलिस्ट द्वारा को-आर्डिनेट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *