Home > स्थानीय समाचार > विकास दुबे ने उज्जैन मे किया सरेंडर, लखनऊ जिलाधिकारी आशीष सिंह ने दिया बयान।

विकास दुबे ने उज्जैन मे किया सरेंडर, लखनऊ जिलाधिकारी आशीष सिंह ने दिया बयान।

संवाददाता अखिलेश दुबे
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे ने आज सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के सामने खुद को सरेंडर कर दिया है। विकास दुबे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने ₹500000 का इनाम घोषित कर रखा है। विकास दुबे के सरेंडर किए जाने की पुष्टि डीएम आशीष सिंह ने की है।ज्ञात हो उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के विक्रम गांव में 2 जुलाई 2020 की रात हुई पुलिस मुठभेड़ में विकास दुबे और उसके साथियों ने डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद से विकास दुबे फरार था 2 दिन पहले विकास दुबे की लोकेशन हरियाणा के फरीदाबाद में पाई गई थी। इसके बाद वह नोएडा में भी एक ऑटो में दिखा था। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। इस बीच उसके 5 साथी अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ में मारे गए हैं। 9 जुलाई 2020 की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन से खबर आई कि विकास दुबे ने सरेंडर कर दिया है । प्रशासन ने इस बात की पुष्टि कर दी किया। कि उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद विकास दुबे ने खुद को सरेंडर कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस जल्द ही उसे अपनी कस्टडी में लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *