Home > स्थानीय समाचार > विधान सभा में लगाई जाएगी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊँची प्रतिमा: योगी

विधान सभा में लगाई जाएगी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊँची प्रतिमा: योगी

लखनऊ (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोकभावन परिसर में स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल रामनाईक, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर डॉ. संयुक्ता भाटिया, कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा, सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी और नेतागणों ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। अटल जी की याद में लोक भवन में महानायक-अटल विषय पर एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचारगोष्ठी ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो . एसपी सिंह सहित तमाम नेता और मंत्री भी उपस्थित रहे। विचार गोष्टी को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। मुख्यमंत्री अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सबसे पहले अटल जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि अटल जी का यूपी से अटूट सम्बंध है। अटल जी सभी तबके के नेता थे। अटल जी ने बलरामपुर से शुरुआत की थी। वह लखनऊ से सांसद रहे थे। मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों ने उनसे बहुत कुछ सीखा। अटल जी के नाम कई योजनाएं हैं। सीएम ने कहा कि अभी खाने का संकट देश के अंदर नहीं। 90 के दशक में खाने का संकट था। कई योजनाओं से सस्ता खाना मिल रहा है। अटल जी ने समाज के हर तबके के लिए काम किया। अटल जी ने देश के लिए काम किया। अटल जी आने वाले कालखंड में रहेंगे। अटल जी ने सुशासन की नींव रखी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने राशन कार्ड शुरु किया था। अन्नपूर्णा योजना अटल जी के समय आई। उन्होंने राजनीति को विश्वास का प्रतीक बनाया।श्यामा प्रसाद से अटल जी ने राजनीति सीखी। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय के सानिध्य में राजनीति की। देह छोड़ने के बाद भी अटल जी का सम्मान पूरे देश में किया जा रहा है। अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। सीएम ने कहा कि लोकभवन में 21 मीटर ऊँची अटल जी की प्रतिमा लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *