Home > स्थानीय समाचार > वेतन को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का फिर से प्रदर्शन 

वेतन को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का फिर से प्रदर्शन 

मुख्यमंत्री आवास की तरफ़ कूच करने से रोका
लखनऊ।  राजधानी में हज़रत गंज स्थित गांधी प्रतिमा पर सोमवार को पूरे प्रदेश से आई बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर बाद सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की तरफ़ कूच करने का निर्णय कर लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेटिंग लगा कर हज़रत गंज में ही इन्हे रोक दिया। इसी बीच आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं से पुलिस की तीखी नोकझोंक भी हुई। महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या के कारण पूरे हज़रत गंज क्षेत्र में भयंकर जाम की स्थिति पैदा हो गई जिससे देर शाम तक राजधानीवासी जूझते रहे।

लखनऊ में पिछले एक महीने से ये कार्यकर्ताएं अपनी मांगों को लेकर धरना दे रही है।  इनका कहना है कि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तनख्वाह 18,000 और सहायक कार्यकर्ताओं की 9,000 तनख्वाह की मंजूरी पर कोर्ट ने सहमति दे दी है पर सरकार घोषणा नहीं कर रही है।  इसके साथ ही प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने से पहले इन कार्यकर्ताओं की मांगो को पूरा करने का वादा किया था। सरकार बने पूरे 6 महीने बीत गए है पर सरकार हमारी मांगो को पूरा नही कर रही है।  वर्तमान में हमारी स्थिति बहुत ही खराब हैऔर हमे 4,000 रुपये वेतन के रूप में दिया जाता है। इतना कम वेतन होने के बावजूद भी हमे समय पर वेतन नही दिया जाता हैं साथ ही 6 महीने तक वेतन रोक लिया जाता है। अब सरकार हमारी मांगे पूरी करे जिसके लिए हम सब पूरे प्रदेश से यहाँ पर पिछले एक महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे है। मांगे पूरी न होने पर काम बंद कलम बंद करके हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *