लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास के पास फुटपाथ पर रहने वालों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बता दें कि झांसी के साथ ही अन्य जनपदों से आई सैकड़ों महिलाएं मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को देख पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी प्रदर्शनकारी महिलाओं को रोका और ईको गार्डन जाकर प्रदर्शन करने की बात कही और किसी तरह सभी को उस स्थान से हटाया। बता दें कि झांसी से आई सैकड़ों महिलाएं मुख्यमंत्री आवास के पास सरकारी मकान और सरकारी लाभ देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री के राजभवन निकलते वक्त प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि हम यहां इसलिए आए हैं कि हमें मोदी सरकार ने ना आवास और ना ही योगी सरकार ने दिया। हम यहां पर अपना अधिकार मांगने आए हैं। हमारे बच्चे अब शिक्षित हो रहे हैं। लेकिन अगर हम उन्हें किसी स्कूल में भेजते हैं तो उन्हें वहां दाखिला नहीं मिलता है। हम यहां सिर्फ अपने अधिकार के लिए मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं लेकिन प्रशासन हमें उन से मिलने नहीं दे रहा है। आगे कहा है कि अगर हम लोगों को अगर मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया जायेगा तो हम लोग अपनी परेशानियां किस से कहेंगे।
Home > मध्य प्रदेश > फुटपाथ पर रहने वाले लोगों ने अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के पास किया प्रदर्शन