Home > स्थानीय समाचार > योगी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा ने किया बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

योगी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा ने किया बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ 05 जून। माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज भाजपा महिला मोर्चा ने बृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रदेश मंत्री सुनीता बंसल थीं, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह ने महिला मोर्चा की बहिनों के साथ मानस इन्कलेव कालोनी इन्दिरा नगर स्थित प्रेरणा पार्क में वृक्षारोपण किया। जिसके अन्तर्गत बरगद, पीपल, मेहदी, हरसिंगार, गुड़हल एवं करौदा के वृक्ष लगायें गये। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता रावत, छाया गुप्ता, बीना सिंह, पुष्पा रावत, मालती सिंह एवं राजेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *