Home > मध्य प्रदेश > साफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर गिरफ्तार किए 2 आरोपी

साफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर गिरफ्तार किए 2 आरोपी

लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित कैम्पल रोड पर 23 जुलाई को हुई एचसीएल कंपनी के साफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या का सोशल मीडिया के माध्यम से खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य ओरापी व उसके सहयोगी को गिफ्तार किया है। जिसमें बताया है कि आरोपी ने इस वारदात को अवैध संबन्ध के चलते अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की हुई मोटरसाइकिल व अवैध असलहा के साथ खोखा भी बरामद किया है। साथ ही आरोपी की पहचान सुरेन्द्र जायसवाल उर्फ सांई भैया चैक निवासी और उसका सहयोगी सूरज कुमार चैहान सरोजनीनगर निवासी के रूप में हुई है। साथ ही आरोपी व्यापारी बताया जा रहा है। आरोपी सुरेन्द्र जायसवाल ने अपने हेल्पर सूरज कुमार के साथ पहले रेकी कराई थी और फिर वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही महिला और आरोपी सुरेन्द्र जायसवाल में पहले अवैध संबंध रह चुके थे। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुरेन्द्र जायसवाल मृतक शरद निगम की प्रेमिका से संबन्ध थे और उसने इसी कारण 23 जुलाई को एचसीएल कंपनी के साफ्टवेयर इंजीनियर शरद निगम की हत्या की थी। एएसपी वेस्ट की सुपर 30 टीम ने इस घटना का खुलासा किया है। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी की तरफ से कई टीम गठित की गई थी। साथ ही साथ शरद निगम का घर से ऑफिस तक का रूट चेक भी किया गया और रूट के सीसीटीवी भी खंगाले गए थे। उसके बाद पता चला कि एक मोटरसाइकिल शरद निगम का पीछा कर रही थी। शरद निगम का एक महिला से संबंध था, जिससे वो मरने से एक दिन पहले भी मिला था। आरोपी सुरेन्द्र जायसवाल महिला का पड़ोसी था और वो शरद और महिला के संबंध से नाखुश था, जिसके चलते सुरेन्द्र जायसवाल ने अपने हेल्पर सूरज कुमार के साथ मिलकर शरद निगम का मर्डर किया था। साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी ने उस युवती के साथ रहे तीसरे युवक के खिलाफ गोंडा के एक थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया हुआ है। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन टीम को एसएसपी कलानिधि नैथानी की तरफ से 20000 का इनाम भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *