Home > अवध क्षेत्र > आज धूम-धाम के साथ निकाली जायेगी दधिकांदव शोभायात्रा

आज धूम-धाम के साथ निकाली जायेगी दधिकांदव शोभायात्रा

दधिकांदव महोत्सव की जानकारी देते ला0 गोकुल प्रसाद ओमर ट्रस्ट के सदस्यगण
कानपुर नगर | ला0 गोकुल प्रसाद ओमर ट्रस्ट मंदिर श्री राधाकृष्णजी के सदस्यों द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दधिकांदव महोत्सव शोभा यात्रा के सम्बन्ध में एक वार्ता का आयोजन सरसैयाघाट गोकुल धर्मशाला में किया गया। वार्ता के दौरान ज्ञानेन्द्र विश्नोई, अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्त, गोपी लाल गुप्त, अरूण कुमार, मोहन लाल, सुरेश चन्द्र, धनीराम गुप्त, अचल कुमार, श्रीनारायण व हेमन्त गुप्त ने बताया कि 27 अगस्त मंगलवार को शाम 5 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दधिकांदव महोत्सव शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है यह छडी झांकी दर्शन है। बतायागया कि शोभायात्रा ला0 गोकुल प्रसाद ओमर ट्रस्ट मंदिर श्री राधाकृष्ण जी मनीराम बगिया मैदान से आरम्भ होगी। बताया कि 8 सितम्बर दिन रविवार को मध्यान्ह 1 बजे से 3 बजे तक छठी महोत्सव का महाप्रसाद का वितरण गोकुल प्रसद ओमर ट्रस्ट सरसैया घाट सिविल लाइन में आयोजित किया जायेगा। सभी से आग्रह किया कि श्रृद्धालु यथा स्थान उपस्थित होकर छठी महोत्सव का आनन्द उठाये तथा महाप्रसाद ग्रहण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *