Home > स्थानीय समाचार > 2024 में मोदी इंडिया से हार रहे हैं चुनाव : आप

2024 में मोदी इंडिया से हार रहे हैं चुनाव : आप

बौखलाहट में इंडिया गठबंधन की मजबूत आवाज संजय सिंह को किया गिरफ्तार
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा गिरफ्तारी से आम जनमानस में भारी रोष है । कार्रवाई मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह कि आवाज को दबाने की साजिश है। गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों में यूपी सहित पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। आप के जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं, इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। शेखर दीक्षित ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया। अचानक ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया।12 घंटे ईडी की रेड चली जिसमे सांसद संजय सिंह के घर का कोना कोना छान मारा फिर भी कुछ नहीं मिला इसके बावजूद गिरफ्तार किया।उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्य सभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। हम लोग इससे डरने वाले नही है। पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *