Home > स्थानीय समाचार > सामाजिक न्याय आंदोलन जितना सशक्त होगा, उतनी जल्दी अपने मकसद में कामयाब होगा: अखिलेश यादव

सामाजिक न्याय आंदोलन जितना सशक्त होगा, उतनी जल्दी अपने मकसद में कामयाब होगा: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यानी मंगलवार को तमिलनाडु में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि सामाजिक न्याय आंदोलन जितना सशक्त होगा, उतनी ही जल्दी यह अपने मकसद में कामयाब होगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट किया, ‘सामाजिक न्याय एक आंदोलन है, इसमें हाथ-से-हाथ मिलाकर साथ चलना है। इसमें जितने लोग जुड़ते जाएंगे, ये आंदोलन उतना ही सशक्त होगा और उतनी ही जल्दी अपने मकसद में कामयाब होगा। स्टालिन ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि प्रतिमा के अनावरण से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में एक स्पष्ट संदेश गया है। कांग्रेस के साथ अखिलेश यादव के तल्ख रिश्तों के बीच स्टालिन से उनकी बढ़ती करीबी के निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा के बीच आज यानी 28 नवंबर को सरकार की कैबिनेट बैठक होने जा रही है। यह बैठक आज शाम 4ः00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होगी। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाम 5.00 बजे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्रियों के साथ भी सीएम बैठक करेंगे। बैठक में आज अनुपूरक बजट के प्रस्ताव समेत दो दर्जन से अधिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी और कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *