Home > स्थानीय समाचार > समाजसेवियों ने जरूरतमंदों को रजाई व कंबल वितरित किया तो खिल गए चेहरे

समाजसेवियों ने जरूरतमंदों को रजाई व कंबल वितरित किया तो खिल गए चेहरे

मलिहाबाद/लखनऊ। ग्राम देवरी गजा माँ शीतला देवी मंदिर पर आयोजित मेला उत्सव में रविवार को कंबल व रजाई वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कंबल व रजाई लेने के लिए गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे। ठंड में कंबल व रजाई मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए। रविवार को ग्राम देवरी गजा माँ शीतला देवी मंदिर पर आयोजित मेला उत्सव में सहदेव सिंह सेवा संस्थान के संरक्षक समाजसेवी दशरथ सिंह, बृजमोहन सिंह एवं भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह ने जरूरतमंद व गरीबों को कंबल व रज़ाई वितरित किए, सहदेव सिंह सेवा संस्थान लगातार दस वर्षो से मकर संक्रांति के अवसर पर समाजसेवा के माध्यम से रज़ाई व कंबल वितरित करता आ रहा, इस अवसर पर बी एम सिंह, उदय प्रताप सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता), डॉ कुलदीप सिंह, प्रधान राहुल शुक्ला, रवि द्विवेदी (भाजपा आईटी सेल), सत्यपाल सिंह, अरुण प्रताप सिंह, मनोज गुप्ता, अंकुर त्रिवेदी, नितीश शुक्ला, सुबोध सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *