Home > स्थानीय समाचार > साहू समाज नवम्बर में राजधानी में करेगा महारैली नव निर्वाचित स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों का किया गया सम्मान

साहू समाज नवम्बर में राजधानी में करेगा महारैली नव निर्वाचित स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों का किया गया सम्मान

 विधायक संगम लाल गुप्ता बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ। अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा द्वारा आज राजधानी के गांधी भवन प्रेक्षागृह में स्वजातीय स्थानीय निकाय के निर्वाचित महापौर, चेयरमैन, पार्षद, जिला पंचायत सदस्यों का शाल एवं प्रतीक चि8न्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामनारायण साहू ने कहा कि अपनों को अपनों के बीच सम्मान्नित करना गर्व का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि जिस अनुपात में हमारे समाज का संख्या बल है उस अनुपात में हमें राजनीतिक भागीदारी नही मिल रही है। उन्होंने आहवान किया कि हमें अपनी राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना होगा। इसके लिए महासभा ने नवम्बर माह में राजधानी में एक भव्य महारैली का निर्णय लिया है। इस रैली में दस लाख स्वाजातीय बन्धु एकत्रित होकर समाज की मांगों को बुलंद करेगें। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि एवं नव नियुक्त महासभा के प्रदेश  अध्यक्ष विधायक संगम लाल गुप्ता ने कहा कि संख्या बल के अनुपात में हमारे समाज की भागीदारी प्रदेश के सौ विधानसभा क्षेत्रों में अपना प्रतिनिधि देने की है। लेकिन हम उसे हासिल नही कर पा रहे है मेरा पूरा प्रयास होगा कि नवम्बर माह की रैली से पूर्व मै पूरे प्रदेश का दौरा कर समाज को एकजुट करने का काम करूगा और मेरा प्रयास होगा कि हम कम से कम पचास स्वजातीय विधायक अगली विधानसभा में भेजने में कामयाब हो। सम्मान समारोह में श्रीमती सरला साहू चेयरमैन रायबरेली, अशोक गुप्ता चेयरमैन अन्तू, रजनी धनश्याम साहू, रजनी साहू, राकेश साहू, सहित लगभग सौ से अधिक स्वजातीय जनप्रतिनिधि सम्मानित किए गए।
 अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा स्वजातीय बलिकाओं द्वारा विभिन्न नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत होने के उपरान्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामनारायण साहू की अनुमति से संचालक राष्ट्रीय युवा महासचिव रमाशंकर तेली ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामऔतार के कार्यकाल की सराहना करते हुंए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से पदोन्नत करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाए जाने की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रतापगढ़ सदर के विधायक संगम लाल गुप्ता, प्रदेश महिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती विजय लक्ष्मी साहू, युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर जय प्रकाश साहू, राष्ट्रीय महिला महामंत्री पद पर श्रीमती इन्दिरा राठौर की घोषणा की गई। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संगम लाल गुप्ता ने प्रदेश महामंत्री के रूप में ओम प्रकाश साहू गाजीपुर, और अजयपाल राठौर शाहजहापुर तािा प्रदेश प्रभारी पद पर संजय साहू लखनऊ का मनोनयन किया। महिला प्रदेश अध्यक्ष ने महिला प्रदेश महामंत्री पद पर,श्रीमती मन्जूश्री राठौर, उमा साहू लखनऊ, महिला कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्रीमती अर्चना साहू लखनऊ और सुश्री कंचन राठौर के नामों की घोषणा करते हुए इनसे अधिकाधिक स्वजातीय महिलाओं को महासभा से जोड़नें का आहवान किया। प्रदेश युवा अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने युवा प्रदे! श महामंत्री पद पर राजन साहू उन्नाव और रंजीत साहू झाॅसी के नामों की घोषणा की। सम्मान समारोह में स्वजातीय जन प्रतिनिधियों को माला एवं शाल पहनाकर प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को जीतेन्द्र माथुर, अरविन्द गांधी, मनोज साहू एड़, नीता साहू, प्रभात साहू, जगदीश साहू आदि ने सम्बोधित किया। यह जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश साहू ने दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *