Home > स्थानीय समाचार > इंदिरा नगर में नगर निगम का रोको और टोको अभियान जारी, बसूला जुर्माना

इंदिरा नगर में नगर निगम का रोको और टोको अभियान जारी, बसूला जुर्माना

लखनऊ। अजय कुमार द्विवेदी नगर आयुक्त के आदेशानुसार प्रवर्तन अधिकारी कर्नल सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल के टीम लीडर मनोज कुमार, टीम लीडर अनिरुद्ध कुमार, टीम लीडर राजेश सिंह,टीम लीडर सत्य भूषण मिश्र एव पी आर डी जवानों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों ( पक्का पूल, खदरा, सीतापुर मंडी, पुरनिया, मड़ियांव, टेड़ी पुलिया, मुंशी पुलिया, पॉलीटेक्निक ) चौराहों पर रोको और टोको अभियान चलाया। COVID-19 के नियमों को अनुपालन हेतु लोगो को जागरूक किया और नियमो का उलंघन करने वालो पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुऐ 1700/- रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान में विशेष रूप से मास्क सही तरीके से पहनने के लिए बताया गया।इस अभियान में लोगो को अनावश्यक रूप से आवागमन न करने का भी निर्देश दिया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार रावत द्वारा उपलब्ध कराए हुए मास्क को ज़रूरत मंद लोगों को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *