Home > मध्य प्रदेश > रोडवेज निजीकरण के खिलाफ पूरे प्रदेश में आन्दोलन की घोषणा

रोडवेज निजीकरण के खिलाफ पूरे प्रदेश में आन्दोलन की घोषणा

कानपुर नगर | उ0प्र0 सरकार द्वारा रोडवेज का निजीकरण करने के विरोध में यू0पी0 रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी ने पूरे प्रदेश में आन्दोलन की घोषणा कर दी है। इस सम्बन्ध में एक सभा का आयोजन आजाद नगर डीपो में हुआ। सभा में यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष शिवम त्रिपाठी ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियेां को अभी तक सातवें वेतनमान का एरियर, एसीपी का लाभ तथा 10 प्रतिशत मंहगाई भत्ता का भुगतान नही किया गया है तथा संविदा कर्मचारियों को नियमित नही किया गया। कहा यदि समय रहते उक्त समस्याअेां का निराकरण सरकार द्वारा नही किया गया तो पूरे प्रदेश का अनिश्चित कालीन चक्का जाम किया जायेगा। सभा को गया प्रसाद पाण्डेय, प्रमोद श्रीवासतव, अनिल शुक्ला, राम किशोर तिवारी, रकोश तिवारी, मकबूल आलम, अशोक अवस्थी, बलवन्त कटियार आदि ने सम्बोधित किया। सभा का संचालन शाखा मंत्री आजाद नगर डीपो अशोक कुमार अवस्थी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *