व्यूरो कार्यालय
लखनऊ | प्रदेशभर के नगर निगम एवं परिषद कर्मचारियों के संगठन स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी ने नगर निगम मुख्यालय स्थिति त्रिलोकीनाथ हॉल में किया, जिसकी अध्यक्षता बालेश्वर मिश्रा, प्रांतीय अध्यक्ष ने की एवं बैठक चंद्रशेखर शर्मा प्रांतीय महामंत्री की देखरेख में संपन्न हुई । इस दौरान उत्तर प्रदेश भर से आए हुए नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महापौर जी ने कहा नगर निकाय एवं पालिका परिषद के विभिन्न कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री म० योगी आदित्यनाथ जी कर्मचारियों की मांगों को लेकर काफी सकरात्मक है, कर्मचारियों का भी यही दायित्व है कि वह- “राष्ट्र के हित में करेंगे काम और काम कर लेंगे पूरा दाम” इस पंक्ति को चरितार्थ करें।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष बालेश्वर मिश्रा ने कर्मचारियों के वेतन विसंगति को दूर करने एवं उन्हें सम्मान देने का आव्हान सरकार से किया, इस दौरान प्रांतीय महामंत्री श्री चंद्रशेखर शर्मा ने संगठन द्वारा किए जा रहै कर्मचारी हित के कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा की निकाय से संबंधित कर्मचारियों की 25 सूत्री मांगों को मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा इस दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए कर्मचारी नेता संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।