Home > स्थानीय समाचार > राजनाथ सिंह ने लखनऊ को दी 9784.59 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों की सौगात

राजनाथ सिंह ने लखनऊ को दी 9784.59 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों की सौगात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को 9784.59 करोड रुपए की प्रोजेक्टों की सौगात गुरुवार को मिल गई। इससे जहां विकास को रफ्तार मिलेगी वहीं, शहर में जाम का झाम भी कम होगा। कुकरैल पुल और आउटर रिंग रोड से पहले भाग के लोकार्पण के बाद इनर रिंग रोड से बिना जाम में फंसे 7 मिनट में गोमती बैराज तक पहुंचा जा सकेगा। वही, आउटर रिंग रोड से 20 मिनट में कुर्सी रोड से अयोध्या मार्ग तक पहुंचा जा सकेगा। सर्विस लेन और मुख्य सड़क दोनों का उपयोग वाहनों की आवाजाही के लिए किया जा सकेगा। इससे मुंशी पुलिया और पॉलिटेक्निक चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होगा। सौगातों की शुरुआत केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण और शिलान्यास करके किया। कार्यक्रम का आयोजन झूलेलाल वाटिका में किया गया था। जिसमें 1,10,154 करोड़ की लागत से 5972 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण 80 राष्ट्रीय राज्य मार्गों का निर्माण 10 परियोजनों का लोकार्पण एवं 70 परियोजनों का शिलान्यास के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें राजधानी के लिए 9784 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट हैं। इसके अलावा सांसद राजनाथ सिंह और अशोक बाजपेई की निधि से भी 64 कामों के शिलान्यास किए गए। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, उमा भारती, मेनका संजय गांधी, संतोष गंगवार, मनोज कुमार सिन्हा, डॉ महेश शर्मा, कृष्णा राज, डॉक्टर सत्यपाल सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, जनरल (से.नि.) विजय कुमार सिंह, अनुप्रिया पटेल, आशुतोष टंडन, बृजेश पाठक, रीता बहुगुणा जोशी, ओमप्रकाश राजभर, स्वाति सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा समेत तमाम सांसद के अलावा प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री मेयर संयुक्ता भाटिया और विधायक समेत काफी तादात में कार्यकर्ता अधिकारी भी मौजूद रहे।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राजनाथ सिंह की निधि से विकास काम को देखकर लग रहा है कि लखनऊ बदल गया। मैं पहले भी लखनऊ आया था, लेकिन अब बड़ा फर्क महसूस रहा है। आज एक पैकेज का लोकार्पण किया है। राजनाथ जी ने जितने काम बताए थे वह सब पूरे कर दिए गए हैं। नमामि गंगे में गोमती को शामिल करने को कहा था। आज 300 करोड़ का वह काम भी किया जा रहा है। आज यहां पर 80 परियोजनओं पर काम हो रहा है। गंगा नदी में भी 12 हजार करोड़ रुपये का काम हो रहा है। पांच हजार करोड़ जलमार्ग में तीन हजार करोड़ का काम यूपी में होगा। अब इसको उत्तर प्रदेश में लाना चाहते हैं। जिससे जल और वायु प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। गोमती नदी को नमामि गंगे परियोजना में राजनाथ सिंह ने शामिल किया है। स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह के साथ नितिन गडकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने आज एक लाख करोड़ रुपये के तोहफे की बारिश की। लखनऊ में कुकरैल नाले पर पुल-सिक्स लेन रोड, आउटर रिंग रोड के अलावा शहर के रेलवे स्टेशनों पर सुधार कार्यों का लोकार्पण किया गया। लखनऊ कानपुर के बीच एक्सप्रेस वे, कुर्सी रोड टेढ़ी पुलिया और मडियांव आइआइएम तिराहे के बीच फ्लाइओवर का शिलान्यास होगा। इसके साथ नमामि गंगे परियोजना के तहत कई नदियों को स्वच्छ करने के लिए परियोजनाओं का लोकार्पण राजनाथ सिंह ने किया। वह कल भी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। झूलेलाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में इन मंत्रियों के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा समेते तमाम मंत्रीगण भी मौजूद थे। केशव प्रसाद मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि नितिन गडकरी पूरे देश में विकास गंगा बहा रहे हैं। मुझे लगता है कि आज का दिन यूपी के लिए अहम है। आज लग रहा है उत्तर प्रदेश का भाग्योदय हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने 22 हजार करोड़ के गांव में संपर्क मार्ग बना रहे हैं। एक्सप्रेस वे से पांच किमी अंदर के मार्ग जोड़े जाएंगे। इससे पहले उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के समायोजन से बहुत बढिया काम हुआ है। इससे उत्तर प्रदेश में विकास की गति भी काफी तेज हो गई है। लोगों को अब काम दिखने लगा है जो लंबे समय से बंद था। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी जो बोलते हैं वह आदेश हो जाता है। ऐसा ही राजनाथ सिंह भी करते हैं। कुंभ में मुख्यमंत्री विकास के पर्याय बन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *