Home > स्थानीय समाचार > राजस्थान के पूर्व सीएम बरकतुल्लाह खान की जयंती पर रिटायर्ड कर्मचारियों को अल्पसंख्यक कांग्रेस ने सम्मानित किया

राजस्थान के पूर्व सीएम बरकतुल्लाह खान की जयंती पर रिटायर्ड कर्मचारियों को अल्पसंख्यक कांग्रेस ने सम्मानित किया

लखनऊ। राजस्थान के पूर्व मुख्यमन्त्री बरकतुल्ला खान की जयन्ती पर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने विभिन्न जिलों में अल्पसंख्यक समुदाय के सेवा निवृत्त सरकारी कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने प्रदेश कार्यालय पर बरकतुल्ला खान की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बताया जुलाई 1971 से अक्तूबर 1973 में अपनी मृत्यु तक के अपने कार्यकाल में बरकतुल्ला खान ने कई प्रशानिक सुधार किए। इसीलिए उनकी जयन्ती पर हर जिले में अल्पसंख्यक कांग्रेस की तरफ से 25 सेवा निवृत्त सरकारी कर्मचारियों को अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा उनके घर जाकर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, शमीम खान, राजेश सिंह काली, नितांत सिंह, मनोज यादव फौजी, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *