Home > स्थानीय समाचार > पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद साहब को खिराजेअकीदत पेश करते हैं मो अकील

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद साहब को खिराजेअकीदत पेश करते हैं मो अकील

संवाददाता राज इटौंजा

लखनऊ। पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज संगठन उत्तर प्रदेश की तरफ से मरहूम जनाब रघुवंश प्रसाद साहब को खिराजे अकीदत पेश की गई और ऊपर वाले से दुआएं की गई कि दो जहान के मालिको मुख्तार इनके परिवार को सब्र दे। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता मोहम्मद अकील खान ने मरहूम आली जनाब रघुवंश प्रसाद साहब की जीवनी का जिक्र करते हुए कहा कि रघुवंश प्रसाद जैसे लोग दुनिया में कम ही होते हैं जो किसानों गरीबों मजदूरों बेसहारा लोगों की रात दिन मदद करने को तत्पर रहते हैं। प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद अकील खान ने कहा कि स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद जी का सादा जीवन उच्च विचार एवं किसानों गरीबों के मसीहा आज इस दुनिया से विदा हो गए बिहार प्रदेश ने एक जमीन से जुड़े हुए अपने नेता को खो दिया है। अब इनकी भरपाई करना बहुत मुश्किल काम है लेकिन समाजवादी चिंतक समाजवादी विचार के स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद जी बिहार प्रदेश के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए एक महान इंसानियत के पुजारी मानवता के रखवाले थे। क्योंकि मरहूम रघुवंश प्रसाद केंद्रीय मंत्री रहते हुए मनरेगा जैसी योजनाओं को आगाज करने में भरपूर सहयोग किया क्योंकि वह जानते थे कि गरीबी उस इंसान को पता होती है जिसको गरीबी विरासत में मिली हो किसान का दर्द किसान ही समझ सकता है। गरीब का दर्द गरीब ही समझ सकता है। मजदूर की मेहनत को मजदूर ही समझ सकता है इसलिए बिहार प्रदेश ने आज एक किसानों गरीबों मजदूरों बेसहारा लोगों के सर से साया उठ गया। मौत के डर से ही सही जिंदगी को फुर्सत तो मिली। सड़कों को राहत और घरों को रौनक तो मिली ।प्राकृति का रूठना भी जरूरी था। इंसान का घमंड टूटना भी था हर कोई खुद को खुदा समझ बैठा था। ये वहम दूर होना भी जरूरी था वहीं पर पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज तंजीम उत्तर प्रदेश की तरफ से मरहूम रघुवंश प्रसाद साहब को खैराजे अकीदत पेश करने वालों में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद आदिल खान, प्रदेश महासचिव मोहम्मद रईस, प्रदेश सचिव हासिम उद्दीन बेग, इमरान शाह, इकबाल अफजल, लाईक अहमद खान ,इशाक मोहम्मद, अखलाक खान, शहाबुद्दीन अहमद एडवोकेट, रजी अहमद एडवोकेट, फरीद अहमद पूर्व प्रधान, मोनू खान ,लुकमान शेख, इकबाल अफजल, इलियास अहमद, शमीम अहमद, शकील इदरीशी, मुशीर अहमद के अलावा संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *