Home > स्थानीय समाचार > पुरुष रोज रात करते हैं न… नीतीश की विवादित टिप्पणी को अपर्णा यादव ने बताया शर्मनाक

पुरुष रोज रात करते हैं न… नीतीश की विवादित टिप्पणी को अपर्णा यादव ने बताया शर्मनाक

लखनऊ, (यूएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं को लेकर विवादित बयान के बाद पूरे देश में बहस छिड़ गई है। उनके विवादित बयान को लेकर यूपी में भी सियासी बवाल मच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू एवं बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने नीतिश के बयान की कड़ी निंदा की है। अपर्णा ने कहा कि महिला होने के नाते मैं नीतीश कुमार के इस बयान से बेहद ही क्रोधित हूं, और मुझे नहीं लगता है कि इतने बड़े विधायक दल के नेता होने के नाते उन्हें इस प्रकार की टिप्पणी करनी चाहिए थी। अपर्णा ने आगे कहा कि विधानसभा देश का बहुत ही गौरांवित और प्रतिष्ठित भवन है। बिहार से बड़ी संख्या में आईएएस और पीसीएस अधिकारी निकलते हैं। वहां के लोग काफी सुलझी मानसिकता के होते हैं। वहां के मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह की बात करना बेहद ही शर्मनाक है। अपर्णा यादव ने कहा कि इस प्रकार के लोगों को विधानसभा में होना ही नहीं चाहिए। दरअसल नीतीश कुमार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे और इसी दौरान महिलाओं को लेकर उन्होंने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। इसे समझाने के लिए सीएम नीतीश ने कहा कि लड़की पढ़ लेगी, तो जब शादी होगा. तब पुरुष रोज रात में करता है ना। उसी में और (बच्चे) पैदा हो जाता है। लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर मत…, उसको… कर दो। इसी में संख्या घट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *