अवध की आवाज़
लखनऊ। प्रवर्तन अधिकारी ( नगर निगम) कर्नल सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम ने जोन-8के राजस्व निरीक्षक कुलदीप सिंह के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ट्रांसपोर्ट नगर में मैसर्स अनिल कुमार एंड संस के गोदाम (F-473) से प्रतिबंधित प्लास्टिक की कैरी बैग एवम अन्य सामग्री approx 3540 kg ज़ब्त की जिसकी कीमत लगभग 2,00000/- रुपये है। इस सामान के साथ संजीव सिंह को भी पकड़ा जो सामान को दुकानों में भेजने वाले थे।
प्रवर्तन अधिकारी ने प्रतिबंधित सामान को कब्जे लेकर इसे नगर निगम के गोदाम में जमा करा दिया।
साथ ही नियमानुसार 50000/- रूपये का जुर्माना भी लगाया।