Home > स्थानीय समाचार > प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का न‍िधन, पार्थ‍िव शरीर मेडिकल कॉलेज में डोनेट; मुलायम समेत अखिलेश दुखीम

प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का न‍िधन, पार्थ‍िव शरीर मेडिकल कॉलेज में डोनेट; मुलायम समेत अखिलेश दुखीम

लखनऊ।समाजवादी चिंतक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वह करीब 89 वर्ष के थे। समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री भगवती सिंह पिछले कई दिनों से बख्शी का तालाब स्थित चंद्र भानु गुप्त कृषि महाविद्यालय में रह रहे थे। वहीं रव‍िवार सुबह उनका निधन हुआ। अब परिजन उनका पार्थ‍िव शरीर लेकर रिवर बैंक कॉलोनी आवास आ गए हैं। भगवती सिंह के निजी सचिव अजय सिंह ने बताया अपने जीवन काल में ही पूर्व मंत्री ने अपने शरीर का मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया था।भगवती सिंह के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। इस समाजवादी नेता का जन्म बीकेटी विकास खंड के अर्जुनपुर गांव जो सीतापुर रोड से लगा हुआ है में हुआ था। उन्होंने मजदूरों और किसानों को हक दिलाने की लिए अनेकों बार आंदोलन किया। उन्होंने डॉ राम मनोहर लोहिया और राजनारायण जैसी शख्सियतों के साथ बैठकर राजनीति सीखी थी। वर्ष 1977 में पहली बार महोना से विधायक बनने पर आवास विकास मंत्री बने थे।1985 में विधायक,1990 में कैबिनेट में खेलकूद युवा कल्याण मंत्री, 1990 में सदस्य विधान परिषद,1993 में वन मंत्री, 1998 में पुन: सदस्य विधान परिषद, 2003 में बाह्य सहायतित परियोजना मंत्री, तथा नेता सदन बने, वर्ष 2004 में राज्यसभा सदस्य बनाये गए। वरिष्ठ समाजवादी नेता भगवती सिंह द्वारा पौराणिक तीर्थ स्थल चंद्रिका देवी मंदिर का विकास कराया गया, बख्शी का तालाब तहसील की स्थापना कराई गई। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने चंद्र भानु गुप्ता कृषि महाविद्यालय की स्थापना भी की।वहीं, पूर्व मुख्‍यमंत्री व सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह के न‍िधन पर दुखद व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर ल‍िखा- ”शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे। भावभीनी श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *