Home > स्थानीय समाचार > फिक्की फ्लो ने देश की प्रख्यात महिलाओ के साथ शुरू की बातचीत की श्रृंखला

फिक्की फ्लो ने देश की प्रख्यात महिलाओ के साथ शुरू की बातचीत की श्रृंखला

अवध की आवाज

 

लखनऊ। फिक्की फ्लो ने इस वर्ष देश के प्रख्यात महिलाओं के साथ बातचीत की एक श्रंखला शुरू करते हुए फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष जहान्वी फूकन ने कहा कि एक महिला की सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस विचार को ध्यान में रखते हुए प्रख्यात महिलाओ से बातचीत की श्रृंखला की शुरूआत की गई। जो महिलाएं वास्तव में उल्लेखनीय हैं और जिन्होंने समाज में बदलाव किया है। ऐसे मे बातचीत की श्रृंखला में डॉ0 किरण बेदी से ऑनलाइन चर्चा हुई। जिस पर उन्होने डा0 किरण बेदी के लिए कहा कि वह एक सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व टेनिस खिलाड़ी और राजनीतिज्ञ हैं। जो पुडुचेरी के वर्तमान उपराज्यपाल हैं। वह पहली महिला भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) अधिकारी हैं। 1972 में अपनी सेवा शुरू कर वह सामाजिक सक्रियता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 2007 में पुलिस महानिदेशक, पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के रूप में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने से पहले 35 वर्षों तक सेवा में रहीं। दो स्वैच्छिक संगठन नवज्योति और इंडिया विजन फाउंडेशन की संस्थापक है। कई किताबे लिखने के साथ वह आप की कचहरी नामक टीवी शो की मेजबानी भी कर चुकी है। 2011 के भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थीं उसके बाद वह जनवरी 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। 22 मई 2016 को बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। यूं तो उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया लेकिन उन्हें सेवाकाल में विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति पदक और एशिया के नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाले रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से वर्ष 1994 में सम्मानित किया गया था। अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली वह देश की एकमात्र पुलिस अधिकारी हैं। ऑनलाइन चर्चा के कार्यक्रम पर किरण बेदी ने कहा कि मेरे जीवन का यही लक्ष्य रहा है कि कुछ भी असंभव नहीं होता कोई भी लक्ष्य ऐसा नहीं है। जिसे पाया नहीं जा सके। उसके लिए कठोर से कठोर परिश्रम करने की आवश्यकता होती है। फिक्की फ्लो ने महिलाओं के सशक्तिकरण और विशेषकर उनके कौशल विकास में अपनी विशेष भूमिका अदा की है।

किरण बेदी को दिल्ली मे क्रेन बेदी क्यो कहा गया?

किरण बेदी ने बातचीत मे कई घटनाओं का जिक्र किया। जिसमें उन्होने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कार सहित नई दिल्ली में यातायात विभाग में गलत तरीके से खड़ी तमाम कारों को क्रेन से उठवाना शामिल था। इस वजह से दिल्ली में उन्हें क्रेन बेदी नाम से बुलाया जाने लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *