Home > स्थानीय समाचार > महापौर ने नगर निगम कर्मचारियों संग मनाया मकर संक्रान्ति व खिचड़ी का पर्व

महापौर ने नगर निगम कर्मचारियों संग मनाया मकर संक्रान्ति व खिचड़ी का पर्व

लखनऊ | मकरसंक्राति के पवन पर्व पर पेपर मिल कालोनी स्थित नगर निगम वाल्मीकि कालोनी में महापौर श्रीमती सयुक्ता भटिया जी ने सुपरवाइजर एवम कर्मचारी वर्ग के परिवारों को अपना अभिन्न अंग मानते हुए उनके बीच बिना किसी पूर्व सूचना के जाकर इस पर्व को मनाया। महापौर ने वाल्मीकी पार्क में वाल्मीकि जी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। उनके बीच मे जलपान एवं खिचड़ी खाकर सहभोज कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। अपने बीच महापौर जी को पाकर सभी कर्मचारी एवं उनके परिवारजन बहुत खुशी एवम गर्व महसूस करते हुए पहली बार किसी महापौर के इस तरह आने की बात कही। महापौर ने उनका हालचाल लिया, उनके क्षेत्र का दौरा भी किया और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। कर्मचारियों ने मेडिकल एवं वेतन संबंधी समस्याओं को बताया जिसपर महापौर ने उनसे लगन से काम करने की बात कहते हुए उनकी सभी समस्यायों का समाधान करने का आश्वासन दिया। वहां पर सफाई सुपरवाइजर मोहित, सफाई निरीक्षक रवि, संविदा कर्मचारी अनिल, दीपक, अमन, सुरेंद्र, अर्जुन आदि नगर निगम सफाई कर्मचारियों के घर जाकर उनका भी हालचाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *