Home > मध्य प्रदेश > नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनायी जन्माष्टमी

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनायी जन्माष्टमी

सेंट जोजफ प्ले-वे के नन्हे-मुन्नों ने मनाया जन्माष्टमी का पर्व
लखनऊ। वैसे तो बच्चों को बाल रूप भगवान ही कहा जाता है। राजाजीपुरम् स्थित सेंट जोजफ प्ले-वे के इन्ही नन्हे-मुन्ने बाल रूप भगवानों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व सन्ध्या पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अपने ही अंदाज में बड़ी ही धूमधाम से मनाया। बच्चों ने श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ उनकी बाल लीलाओं को अपने बाल सुलभ अंदाज में मंचित भी किया। बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा रानी, कंस, देवकी, वासुदेव सुदामा माता यशोदा सुदामा तथा बाल सखाओं जैसे श्रीकृष्ण लीला के चऱित्रों जीवंत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सेंट जोसेफ समूह की संस्थापक प्रबन्धक पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि हम सभी प्रमुख त्योहारों होली, दीवाली, रक्षाबंधन, ईद, बकरीद, गुरूपर्व, क्रिसमस आदि नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ एक साथ मिलजुल कर मनाते है। इससे बच्चों में आरम्भ ही से अपनी संस्कृति व परंपराओं के प्रति आदर का भाव बना रहता है। जो आगे चलकर आपसी सद्भाव में पोषित होता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *