Home > स्थानीय समाचार > जनपद में अवस्थित नगर निकायों की मतदाता सूचियों के बृहद पुनरीक्षण हेतु समय सारिणी निर्धारित

जनपद में अवस्थित नगर निकायों की मतदाता सूचियों के बृहद पुनरीक्षण हेतु समय सारिणी निर्धारित

अन्तिम रूप से निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 18 अक्टूबर को
लखनऊ | जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय श्री कौशल राज शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 के अनुसार जनपद लखनऊ में अवस्थित नगर निकायों की मतदाता सूचियों के बृहद् पुनरीक्षण हेतु समय सारिणी निर्धारित कर दी गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि 6 सितम्बर से 10 सितम्बर 2017 तक नगरीय निकायवार/ वार्डवार/मतदान स्थलवार बृहद पुनरीक्षण हेतु बी0एल0ओ0, पर्यवेक्षकों, सेक्टर आफिसरो की नियुक्ति, 11 सितम्बर से 03 अक्टूबर 2017 तक बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर गणना, सर्वेक्षण तथा पाण्डुलिपि तैयार करने की अवधि, 11 सितम्बर से 25 सितम्बर 2017 तक बान लाइन आवेदन करने की अवधि, 26 सितम्बर से 30 अक्टूबर 2017 तक आन लाइन आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच करने की अवधि, 04 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2017 तक ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करना, 09 अक्टूबर 2017 को ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का अनन्तिम प्रकाशन, 09 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2017 तक ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण, दावें, आपत्तियाॅं प्राप्त करना, दावे/आपत्तियाॅं का निस्तारण, 16 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2017 तक दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हे मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही तथा 18 अक्टूबर 2017 को अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन किया जायेगा।
उन्होने बताया कि जनपद लखनऊ में अवस्थित नगर निकायों की मतदाता सूचियों के बृहद पुनरीक्षण हेतु नगर निगम क्षेत्र के लिए सम्बन्धित अपर नगर मजिस्टेªटो को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवें सम्बन्धित जोन के जोनल अधिकारी को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा जनपद में अवस्थित नगर पंचायतों हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सम्बन्धित तहसीलदार को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *