Home > स्थानीय समाचार > मुख्य मार्गों से भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाली गयी पदयात्रा

मुख्य मार्गों से भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाली गयी पदयात्रा

 लखनऊ । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष यदुवंश जी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा निकाला गया । यह पदयात्रा जिला मुख्यालय से 3 किमी की दूरी शहर के अंदर मुख्य मार्गों से निकाला गया ।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष यदुवंश जी ने आज स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे हैं।विशेष अभियान के कार्यक्रम में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य पैदल मार्च निकाला गया जिसमें स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत के नारों से नगर वासियो में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। पैदल मार्च का आरंभ उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी के उपस्थिति में हुआ । जिला एवं महानगर मोर्चा टीम से स्वच्छता कार्यक्रम में संयोजक में टिंकू सोनकर,दीप प्रकाश,अमन चौहान,अमित सिंह और प्रदेश पदाधिकारी में प्रदेश के मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला, हर्षवर्धन सिंह, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल जी , प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, साकेत शर्मा, पुरुषार्थ सिंह ने संचालन किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष यदुवंश जी ने बताया कि इस पदयात्रा से प्रदेश के सभी युवाओं में ऊर्जा देने का कार्य करेगी और इससे हमारे युवाओं का मनोबल बढ़ेगा और यही मनोबल हमारे देश और प्रदेश की तरक्की में करेगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के 6 महा नगरों मेंस्वछता ही सेवा का कार्यक्रम आयोजित कर रही है लखनऊ का कार्यक्रम विश्वसरैया सभागार लखनऊ में आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है । इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री राहुल राज रस्तोगी जी ने बताया है कि इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी रहेगी प्रदेश के मंत्री और इस अभियान के सहसंयोजक श्री पुरुषार्थ सिंह जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा तथा लखनऊ वासियो को स्वच्छता की सपथ दिलाई जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *