Home > स्थानीय समाचार > लखनऊ पुलिस नारी सम्मान के लिए सदैव तत्पर है : दीपक कुमार

लखनऊ पुलिस नारी सम्मान के लिए सदैव तत्पर है : दीपक कुमार

महिला सशक्तिकरण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन हुआ
लखनऊ । राजधानी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना गौतमपल्ली स्थित अवध महिला डिग्री कालेज में लखनऊ पुलिस द्धारा गुरुवार को महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दी । अवध पीजी कॉलेज में महिला शसक्तीकरण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर बताया गया साथ ही महिलाएं स्वयं अपनी सुरक्षा कर सके इससे सम्बन्धित महत्वपूर्ण टिप्स की जानकारी छत्राओं को दी गयी जिससे वे स्वयं अपनी रक्षा कर सके। ये सारी जानकारी एसपी पूर्व सर्वेश कुमार व एसएसपी दीपक कुमार ने मंच पर खड़े होकर छात्राओ को दी साथ ही कहा कि लखनऊ पुलिस नारी सम्मान के लिये हमेशा साथ खड़ी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा चलाये गये 1090 सेवा का ज़िक्र किया जिसके जरिये कोई भी छात्रा अपनी परेशानी इस सुविधा के जरिये बता सकती है जिस पर फौरन कार्यवाही की जायेगी। आयोजन में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *