Home > स्थानीय समाचार > लखनऊ मैराथन में दौड़ेंगी 4008 महिलाएं, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में 31 दिसम्बर को होगी

लखनऊ मैराथन में दौड़ेंगी 4008 महिलाएं, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में 31 दिसम्बर को होगी

लखनऊ। नशामुक्त समाज आंदोलन श्अभियान कौशल काश् प्रान्तीय सह संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि आगामी 31 दिसम्बर को महिला हॉफ मैराथन दौड़ आयोजित की जा रही है। नारी शक्ति अधिनियम के समर्थन में यह दौड़ आयोजित की जा रही है। इसमें उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से कुल 4008 महिलाएं लखनऊ में दौड़ लगाएंगी। जबकि हजारों महिलाएं स्वयंसेवक के रूप में मैराथन का हिस्सा बनेंगी। मैराथन दौड़ आगामी 31 दिसम्बर को 11 बजे दुबग्गा चौराहे से शुरू होगी। यह भिठौली तिराहे से यू टर्न लेकर वापस फिर दुबग्गा चौराहा आएगी। यह हॉफ मैराथन दौड़ तकरीबन 21 किमी की होगी। इसमें पहला स्थान पाने वाली महिला को तीन लाख रुपए, दूसरा स्थान पाने वाली महिला को दो लाख रुपए और तीसरा स्थान पाने वाली महिला को एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। नशामुक्त सेनानी नागेन्द्र ने बताया कि इन महिलाओं के पीछे से आने वाली प्रथम दस महिलाओं को 21-21 हजार रुपए, द्वितीय दस महिलाओं को 11-11 हजार रुपए, तृतीय दस को महिलाओं को 51-51 सौ रुपए, चतुर्थ दस महिलाओं को 41-41 सौ रुपए, पंचम दस महिलाओं को 31-31 सौ रुपए, षष्ठम् दस महिलाओं को 21-21 सौ रुपए और सप्तम दस महिलाओं को 11-11सौ रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। इस तरह कुल 73 महिलाओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के सह संयोजक नागेन्द्र ने आंदोलन के प्रणेता एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के हवाले से बताया कि इस मैराथन में लोकसभा, राज्यसभा व उत्तर प्रदेश विधानसभा की समस्त महिला सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *