लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी है। सपा, बसपा, कांग्रेस, भी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत कर लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश में लगी है। वहीं प्रदेश और केंद्र की सत्ता में विराजमान भाजपा भी पूरी तैयारी में जुटी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बताया कि पार्टी दलित वोट को जोड़ने के लिए प्रदेश भर में भीम सम्मेलन चलाएगी। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि एससी एसटी की सभी उपजातियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। दलित वर्ग के डॉक्टर, इंजीनियर साहित्यकार और खिलाड़ी को जोडा जाएगा। उन्होंने बताया कि यूपी में 403 विधानसभा सीटों पर भीम सम्मेलन किया जाएगा। इसी शुरुआत 20 अक्टूबर से होगी। वहीं बीजेपी 26 नवंबर को संविधान दिवस पर यूपी की सभी विधानसभा क्षेत्रों में दलित गोष्ठियां का भी आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि दलितों को जोड़ने के लिए 1 लाख 65 हजार बूथों पर 3 लाख नमो मित्र की तैनात करेगी।
Home > स्थानीय समाचार > लोकसभा चुनाव 2024ः दलित वोटों पर बीजेपी की नजर, प्रदेश भर में करेगी भीम सम्मेलन