Home > स्थानीय समाचार > क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय जी ने  आज उत्तर प्रदेश भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किये है।
1. रत्नाकर जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री काशी के साथ-साथ गोरखपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री होंगे। उनका केन्द्र काशी होगा।
2. प्रद्युम्न जी उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रकोष्ठों के प्रभारी थे उन्हें अवध क्षेत्र का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। उनका केन्द्र लखनऊ रहेगा।
3. भवानी सिंह जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज क्षेत्र के साथ-साथ कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के संगठन मंत्री होंगे। उनका केन्द्र आगरा होगा।
4. शिव कुमार पाठक जी संगठन मंत्री गोरखपुर, ओमप्रकाश जी संगठन मंत्री कानपुर, बृज बहादुर जी संगठन मंत्री अवध क्षेत्र आगामी संगठन की योजना अनुसार संगठन कार्य में अतिशीघ्र दायित्व निर्धारित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *