Home > पूर्वी उ०प्र० > भीमपुरा में प्रवाहित विद्युत से प्राइवेट लाइनमैन मरा, आक्रोश में सड़क जाम

भीमपुरा में प्रवाहित विद्युत से प्राइवेट लाइनमैन मरा, आक्रोश में सड़क जाम

बिल्थरारोड (बलिया)-भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अवराई कला में सोमवार की शाम विद्युत की तकनीकी खराबी को बनाते समय प्रवाहित विद्युत का शिकार होकर धन्नू नामक (30) वर्षीय एक प्राइवेट लाइनमैन मर गया। इसके आक्रोश में ग्रामीणों द्वारा किडिहरा पुर में सिंचाई नहर मोड़ पर बलिया-घोसी मार्ग को जाम करbhदिया गया है। मौके पर तहसीलदार यशवन्त राव, सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी, थानाध्यक्ष भीमपुरा जगदीश विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं। देर शाम 7 बजे तक प्रशासन द्वारा समझौता वार्ता का असफल प्रयास किया गया। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम लगा रहा।आंदोलनकारी आरोप लगा रहे है कि विद्युत खराबी को बनाते समय जानबूझ कर लाइन चालू कर दी गयी थी। इसी लिए यह घटना हुई है।
रिपोर्टर संजीव कुमार बलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *