Home > स्थानीय समाचार > करवाचौथ पर पूरी विधि से पत्नी ने रखा व्रत, चांद के दीदार से पहले खुद को लगानी चाही फांसी

करवाचौथ पर पूरी विधि से पत्नी ने रखा व्रत, चांद के दीदार से पहले खुद को लगानी चाही फांसी

लखनऊ | करवाचौथ का व्रत पती की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। गुरुवार 17 अक्टूबर को करवाचौथ पर हर सुहागिन ने पूरे विधि के साथ व्रत रखा था। इसी तरह लखनऊ के इंदिरानगर की रहने वाली जाह्नवी उर्फ नाजिया ने भी व्रत रखा था। लेकिन शाम तक पति के न आने पर उसने फांसी लगाकर जान लगाने की कोशिश की। पड़ोसियों ने जाह्नवी को फांसी लगाते देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया। मूलरूप से सीतापुर की रहने वाली नाजिया ने योगेंद्र जायसवाल से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसने धर्म परिवर्तन कर लिया जिसके बाद उसका नाम जाह्नवी पड़ा। सात साल पहले दोनों का विवाह हुआ था। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को जाह्नवी और योगेंद्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। योगेंद्र घर से निकल गया। बाद में जब जाह्नवी ने कई बार उसे काल किया तो कोी जवाब नहीं मिला। इससे तंग आकर जाहन्वी ने फांसी लगाकर जान देनी चाहिए। पूजा के लिए जब पड़ोस की महिलाओं ने जाह्नवी को आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा, तो पाया कि जाह्नवी फांसी लगाने जा रही थी। पड़ोसियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक जाह्नवी पूरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस ने देर रात करीब 12:30 बजे उसके पति योगेंद्र को तलाश कर घर ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *