Home > स्थानीय समाचार > काकोरी थाना क्षेत्र में दबंग ग्राम प्रधान की दबंगई से तंग आकर न भगवानदीन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

काकोरी थाना क्षेत्र में दबंग ग्राम प्रधान की दबंगई से तंग आकर न भगवानदीन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

योगी सरकार में न्याय न मिलने से गरीब आत्महत्या करने पर हो रहे मजबूर।

संवाददाता अखिलेश दुबे
लखनऊ | योगी सरकार में न्याय न मिलने से आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दबंग ग्राम प्रधान पति देशराज यादव, उनका लड़का, क्षेत्रीय सचिव, एडीओ काकोरी, क्षेत्रीय लेखपाल, समेत क्षेत्रीय दरोगा विनीत से तंग आकर पीड़ित ने जान गंवाई। भगवानदीन का शव आज सुबह फांसी के फंदो से लटकता हुआ मिला है। मृतक भगवानदीन के बच्चों ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर ग्राम प्रधान पति देशराज यादव, क्षेत्रीय प्रशासन से मिलकर जबरन तरीके से बनवा शौचालय बनवा रहे थे। कल दिनांक करीब 9:00 बजे दबंग ग्राम प्रधान देशराज यादव अपने दबंग साथियों के साथ मिलकर मृतक के घर पर जाकर धमकी दी थी। जिससे परेशान होकर पीड़ित भगवानदीन निवासी गदाई खेड़ा के मजरा बड़ा गांव में आज सुबह नीम के सहारे फांसी के फंदों पर लटका मिला। यह आत्महत्या की है।या फिर हत्या कर दी गयी है। ऐसा भी हो सकता है। कि दुश्मन ने मारकर लटका दिया हो। और इसे मात्र आत्महत्या ही समझा जायेगा। यह आंशका इस घटना के पीछे कहीं अधिक नजर आ रही है। कि यह हत्या ही है। क्योकि भगवानदीन की लड़ाई दबंगों के साथ थी। यह घटना है। या दुर्घटना है। इस रहस्य से अभी पर्दा उठना है। अब देखना है। पुलिस प्रशासन गरीब परिवार को न्याय उसके मरने के बाद दिलाता है। या फिर आत्महत्या बताकर मामले से पल्ला झाड़ता है। सूत्रों के अनुसार कहीं गरीब की हत्या को आत्महत्या में दर्शाकर मामले को रफा दफा करने में अधिकारी लगे हुये है। जबकि परिवार वाले को हत्या की आंशका जता रहे है। सवाल यह भी उठता है। कि आम आदमी की जान चली जाती है। न्याय मांगते मांगते लेकिन न्याय के देवताओं पर कोई असर नहीं पड़ता है। और न ही इन देवताओं की जवाबदेही होती और न हीं इन पर कोई कार्यवाही। आखिर कब तक ऐसे ही होता रहेगा आम आदमी हत्याओ और आत्म हत्याओं का शिकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *