Home > स्थानीय समाचार > बहन को छेड़ते थे दबंग, विरोध किया तो भाई को जिंदा जलाया, हालत गंभीर 

बहन को छेड़ते थे दबंग, विरोध किया तो भाई को जिंदा जलाया, हालत गंभीर 

अलीगढ़। आरएनएस। बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर हालत में झुलसे युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं दबंग आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना थाना क्वार्सी के नगला मल्लाह की है। पीड़ित युवक ने तीन दबंग लोगों पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। आरोपियों के नाम कपिल, महेश और हुकुम सिंह है। पीड़ित हलवाई का काम करता है। पीड़ित के मुताबिक तीनों दबंग उसकी बहन के साथ आए दिन छेड़खानी करते थे। जिसका उसने कई बार विरोध किया। इसी के चलते दबंगों से उसका विवाद था। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने इससे पहले उसकी भैंस मार दी थी। फिर बहन को छेड़ा। विरोध किया तो गुरुवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़ित के भाई ने बताया कि पुलिस को फोन कर बताया फिर भी वो बयान लेने तक नहीं आई। पीड़ित की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *