Home > स्थानीय समाचार > जया बच्चन पांचवीं बार जायेंगी राज्यसभा

जया बच्चन पांचवीं बार जायेंगी राज्यसभा

सपा जया बच्चन के साथ ही दो और लोगों को उतारेगी मैदान में
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने जया बच्चन को पांचवीं बार राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। वह 2004 से सपा की राज्यसभा सदस्य हैं। इसके अलावा सपा दो और प्रत्याशियों को उतारेगी। इनमें सपा महासचिव रामजी लाल सुमन का नाम आगे बताया जा रहा है। वह पहली बार 1977 में फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव जीते थे। केंद्र की चंद्रशेखर सरकार में मंत्री रहे हैं। उसके बाद वह सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ आ गए।सपा को राज्यसभा की तीन सीटें जीतने के लिए 112 मत चाहिए। इस चुनाव में विधायक मतदान करेंगे। सपा के पास वर्तमान में 108 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के दो विधायकों का समर्थन मिलना तय है। सपा सूत्रों का कहना है कि रालोद और सुभासपा के टिकट पर उसके तीन-तीन नेता चुनाव जीते हैं। इसलिए मत जुटाने में दिक्कत नहीं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *