Home > स्थानीय समाचार > जनता के आक्रोश का शिकार बनी राहुल की परिवार आक्रोश रैली – मनीष शुक्ला

जनता के आक्रोश का शिकार बनी राहुल की परिवार आक्रोश रैली – मनीष शुक्ला

लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि सत्ता की भूखी कांग्रेस पार्टी ने बारी बारी से लोकतंत्र के हर स्तम्भ और देश की लगभग हर संस्था पर आघात किया है। कल दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में भीड़ न आने की खिसियाहट को राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रसियों ने मीडियाकर्मियों पर निकाला। इन मीडियाकर्मीयों का दोष बस इतना था कि ये अपना काम ईमानदारी से कर रहे थे। पार्टी और स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष इसके लिए देश से माफी मांगें। देश कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति और दादागिरी से तंग आ चुका है।
श्री शुक्ल ने कहा कि यदि कांग्रेस सच में ‘जन आक्रोश‘ देखना चाहती है तो उसे एक के बाद एक चुनाव के नतीजे देखने चाहिए, जहां उनकी पार्टी पूरे भारत में लगातार हारती गयी है। लोग कांग्रेस के झूठ, खोखले वादे, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं। एक परिवार और उनके दरबारी, जिन्हें जनता ने ‘जन आदेश‘ द्वारा एक के बाद एक राज्य से बाहर किया है वो अब जन आक्रोश का नाटक कर रहे हैं। आज कांग्रेस की यह रैली परिवार आक्रोश रैली के अलावा कुछ भी नहीं है जो सिर्फ कांग्रेस के घटते जनाधार को दर्शाती है। कल बुरी तरह से फ्लॉप हुई परिवार आक्रोश रैली के दौरान जनता फिर से कांग्रेस की भारत के प्रति नफरत को देखेगी आखिरकार, कांग्रेस पार्टी यह पचा नहीं पा रही है कि 125 करोड़ भारतीयों ने कांग्रेस की विकास विरोधी और समाज को बांटने वाली राजनीति को नकार दिया है। नफरत फैलाने के कांग्रेस के सभी प्रयास पूरी तरह से जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं!
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बीते लोकसभा चुनावों में जिस तरह से पारिवारिक दलों का सूपड़ा साफ हुआ उससे इनका दिमाग हिल गया है। पिछले लोकसभा चुनावों में तो किसी तरह रायबरेली और अमेठी बच गया लेकिन इस बार वो भी हाथ से जाएगा। यही बौखलाहट जहाँ तहां दिख रही है। जहाँ  भाजपा सबका साथ सबका विकास के ध्येय को लेकर अपना काम कर रही है वहीं ये लोग नफरत की राजनीति कर रहे हैं। हम सालों की सड़ी गली व्यवस्था को दुरुस्त करने आये हैं। हमारी सकारत्मक और विकास की राजनीति का परिणाम है कि जहाँ एक तरफ आज पूरा देश हर गांव में बिजली पहुंचने का उत्साह मना रहा है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी एक परिवार से सत्ता छिन जाने का शोक मना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *