Home > स्थानीय समाचार > जलस्तर बढ़ने से किसानों की कई बीघा फसल बर्बाद, मुआवजा दे सरकार :- सुनील सिंह

जलस्तर बढ़ने से किसानों की कई बीघा फसल बर्बाद, मुआवजा दे सरकार :- सुनील सिंह

अवध की आवाज

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान इस समय बाढ़ की समस्या से जूझ रहे है। प्रदेश सरकार से समय पर यूरिया ना मिलने के कारण किसानों की मुसीबत बढ़ती जा रही है जिसके कारण फसलो मे खाद डालने का समय निकलता जा रहा है। किसानो को खाद उपलब्ध ना हो पाने की वजह से मक्की की फसल बड़ी हो गई लेकिन आज तक किसानो को खाद नही उपलब्ध कराई गई। जबकि किसानों को हर साल खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे मे सरकार के द्वारा की जा रही व्यवस्थाए ध्वस्त दिखाई पड़ रही है। सरकार किसानों को खाद उपलब्ध करवाने में विफल रही है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिन सरकारी डिपुओं व सहकारी सभाओं के माध्यम से सरकार खाद उपलब्ध करवा रही है उनमें से कई डिपुओं के पास लाइसेंस ही नहीं है। नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की कई बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। ऐसे में किसान परिवार के भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है। इस पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से बर्बाद हुई फसलों पर किसानो को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *