Home > स्थानीय समाचार > हुसैनगंज पुलिस ने किया 10 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

हुसैनगंज पुलिस ने किया 10 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

धीरेन्द्र मिश्रा/अवध की आवाज

लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने 10 हजार के इनामी अभियुक्त को रविन्द्रालय के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी हुसैनगंज दिनेश सिंह विष्ट के कुशल नेतृत्व में हुसैनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पंजिकृत मुकदमा 218/2019 के वांछित इनामी अभियुक्त अर्जुन वर्मा पुत्र स्व आसाराम निवासी- बनियातार को लखनऊ में रविन्द्रालय के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने पर पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त अर्जुन वर्मा ने बताया कि उसने अपने साथियो के साथ वर्ष 2019 में पुराना किला थाना हुसैनगंज में आपटिकल फाइबर की केबल के 4 बंडल चोरी किए थे। जिसमें उसके साथी पकड़े गए थे और वह भाग निकला था। जिसके बाद पुलिस आयुक्त की तरफ से 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *