Home > स्थानीय समाचार > गोमती नदी में उतराया मिला महिला का शव

गोमती नदी में उतराया मिला महिला का शव

लखनऊ। बुधवार को एक महिला का शव गोमती नदी में उतराता दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से नदी से बाहर निकलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना माल थाना क्षेत्र के बसहरी पुल के पास की है। गोमती नदी पर बने बसहरी पुल के नीचे एक महिला के शव नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला के शरीर पर बुर्का व गले में दुप्पटे का फंदा लगा हुआ था। महिला का शव नदी में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। माल थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की पहचान के लिए आसपास की पुलिस को सूचना दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *