Home > स्थानीय समाचार > गैंगस्टर विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने वालों पर यूपी पुलिस का शिंकजा, दो लोग गिरफ्तार

गैंगस्टर विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने वालों पर यूपी पुलिस का शिंकजा, दो लोग गिरफ्तार

अखिलेश दुबे
लखनऊ | गैंगस्टर विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने के आरोप में यूपी की चौबेपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बिकरू कांड के दो आरोपितों को अपने घर में शरण दी थी। गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्वालियर के ओम प्रकाश पांडे और सागर ताल के अनिल पांडे शामिल हैं। पुलिस को अंदेशा है कि उन्होंने बिकरू कांड के दो आरोपियों को घर में शरण दी थी। गिरफ्तारी कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र से हुई है। बिल्हौर सीओ संतोष सिंह ने बताया कि दोनों के‌ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।यूपी के मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ फेसबुक पर वहीं, विकास दुबे के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद कृष्णानगर पुलिस (लखनऊ) ने फरार चल रहे उसके छोटे भाई दीप प्रकाश उर्फ दीपक पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में पुलिस ने उसकी पत्नी अंजलि से पता चले बैंक खातों का ब्योरा खंगाला। दो बैंक खातों का ब्योरा कानपुर से मंगवाया गया। लखनऊ में भी दीप के परिवार का एक बैंक खाता मिला है। वहीं दीप के अभी तक न मिलने पर पुलिस ने उसका गैर जमानती वारंट लेने की कवायद भी तेज कर दी है।गाजियाबाद: लव मैरिज के 4 दिन बाद पति …गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मार गया। कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में विकास दुबे मुख्य आरोपी था। इस वारदात के बाद विकास दुबे पर 5 लाख का इनाम रखा गया था। पुलिस की माने तो उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। इस दौरान एनकाउंटर हुआ और वह मारा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *