Home > स्थानीय समाचार > सरोजनीनगर वार्ड-4 के भाजपा पार्षद ने मे़यर व नगर आयुक्त पर लगाये आरोप।

सरोजनीनगर वार्ड-4 के भाजपा पार्षद ने मे़यर व नगर आयुक्त पर लगाये आरोप।

अखिलेश दुबे

लखनऊ। सरोजनीनगर प्रथम वार्ड 4 के हडायण खेड़ा गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पीछे मैदान मे नगर आयुक्त  द्वारा करीब 100 डम्फर गोबर कुछ दिनो पहले डल्वाया गया था। जिसको लेकर ग्रामीण लोग कई दिनो से प्रदर्शन कर रहे थे।  एक गाय उसी मैदान मे पड़े गोबर मे बहुत बुरी तरह फस गयी। ग्रामीणों ने मिलकर गाय क़ो निकालने की काफी कोशिश की परंतु नही निकाल पायी। फ़िर ग्रामीणों ने गांव से ट्रैक्टर गाड़ी मंगाया औऱ गाय क़ो रस्सी मे बांध कर फ़िर ट्रैक्टर मे रस्सी क़ो फंसाया। उसके बाद ट्रैक्टर ने गाय क़ो खींच कर गोबर के दल दल से बाहर निकालने मे गाय क़ो शरीर मे चोटें आयी है। उधर नगर निगम प्रशासन ने बिना गांव वालो की रास्ता की समस्या क़ा निवारण किये बिना आज सुबह से चरागाह की जमीन औऱ पुराने रास्ते क़ो ट्रैक्टर से जुताई कराने लगा। इस पर ग्रामवासियों ने आपत्ति दर्ज की तो ट्रैक्टर चलना बन्द हुआ। ग्रामवासियों क़ा कहना है। कि पहले गांव के लोगो क़ो खेत खलिहान जाने के लिये रास्ता दीजिए। तब आप कान्हा उपवन क़ा निर्माण कार्य करिये । सांसद कौशल किशोर ने एक वर्ष पूर्व ग्रामवासियों के निवेदन पर नगर आयुक्त इन्द्रमनी त्रिपाठी से कहा था। कि ग्रामवासियों की रोड की समस्या क़ो खत्म किया जाए औऱ उपजिलाधिकारी महोदय ने गांव वालो की समस्याओं क़ा सर्वे लेखपाल से कराया था। औऱ जमीनी हकीकत क़ो लेखपाल ने उपजिलाधिकारी क़ो बताई थी। उपजिलाधिकारी सरोजनीनगर ने भी ग्राम वासियों क़ो आश्वासन दिया था। कि पार्क औऱ रास्ते क़ो ह ग्रामवासियों के लिये छोड़ा जाऐगा। परंतु नगर निगम के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे है। जिससे कि आज एक गाय गोबर के दल दल मे फस गयी औऱ मौत के मुँह से वापस ट्रैक्टर के सहारे बाहर आयी। साथ ही राहगीरो के लिए भी इस रास्ते पर चलना दूभर हो ग़या है। पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट ने कई बार इस मुद्दे पर नगर आयुक्त से निवेदन किया । पर आज तक इस समस्या क़ा निवारण नही किया गया। जनता ने मेयर साहब क़ो भी लिखित मे पत्र दिया पर आज तक उस पत्र के माध्यम से भी कुछ भी राहत ग्राम वासियों क़ो नही मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *