अवध की आवाज
लखनऊ। श्रीकृष्णा फाउण्डेशन की टीम लॉकडाउन के दौरान लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए उन तक निरन्तर भोजन व राशन पहुँचा रही है। संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार सोनी ने कहा कि जिनका कोई नही होता है उसका ईश्वर होता है। इसी आशय के साथ अपना कर्तव्य समझकर जरूरतमंद लोगो की मदद की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान इस संकटमय स्थिति में जरूरतमंदों की मदद के लिए उन तक राशन व खाद्य सामग्री पहुँचाई जा रही है जिससे कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा ना रहे। इस अभियान के तहत शुक्रवार को संस्था ने 9 ऐसे परिवारों के मुखिया को जो कि ब्लाइंड है उनको एवं 40 परिवारों को राशन वितरित किया है। इस वितरण कार्यक्रम में पवन कुमार सोनी, शिवम सोनी, शशांक सोनी, विकास दीप सिंह, शिखर सोनी, शिवम गुप्ता, विपिन बिहारी, शिव सिंह, सचिन रस्तोगी ने पूरा सहयोग किया।